मास्क वितरण कर चलाया जन जागरुकता अभियान

Jan 06 2022

ग्वालियर। आए दिन कोरोना के बदलते रूपों से शहर में बढ़ते संक्रमणितों की संख्या उससे ज्यादा ना बढ़े इसके लिए गुरुवार को विवेकानंद चौराहे पर विवेकानंद सेवा समिति के द्वारा मास्क वितरण एवं मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक नूतन श्रीवास्तव ने बताया की प्रतिदिन कोरोना के संक्रमण से दिन प्रतिदिन बढ़ती संया को देखकर बीते दिनों की दिल दहलाने वाली घटना याद आ जाती है उन घटनाओं की पुनआवृत्ति ना हो इसके लिए गुरुवार को विवेकानंद सेवा समिति ने विवेकानंद चौराहे पर जन जागरूकता अभियान चलाकर रोको टोको के तहत मास्क वितरण एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। 
इस अवसर पर संस्थापक नूतन श्रीवास्तव, राजेश तोमर, श्याम श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, पवन जाट, राजेश सिंह कुशवाह, आलोक शर्मा, सरवन सिंह कुशवाह, सुनील बाथम, राकेश साहू, राकेश सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।