'भारतीय परिधान हमारी पहचानÓ थीम पर हुआ कार्यक्रम
Jan 06 2022
ग्वालियर। अगृचेतना समिति द्वारा नए वर्ष के उपलक्ष में पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ अपनी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पार्टी का आगाज किया गया जिसकी थीम भारतीय परिधान हमारी पहचान रखी गई।
कार्यक्रम में समिति के सभी मेंबर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी बहने रंग-बिरंगे भारतीय परिधानों में नजर आई सभी ने इस भारतीय सयता संस्कृति की सराहना की। इस पार्टी में सभी मेंबर्स ने अपने दोस्तों के लिए कुछ ना कुछ उनके सम्मान में अच्छे शद कहे जिसकी वजह से सभी मेंबर्स को तालियों के साथ एक दूसरे का प्रोत्साहन मिला।
सभी मेंबर ने अपनी भारतीय सयता के ऊपर विचार प्रकट किए और कहां यदि ऐसे प्रोग्राम होते रहेंगे सुनिश्चित है हमारी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ एवं उसे रूबरू होंगे।
इसके साथ ही मेंबर्स को फनी गेस खिलाए गए एवं कई और एक्टिविटी भी कराई गई। ऐसा पार्टी में महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था हमें अपने समाज के प्रोग्राम में समाज के लोगों को ही बढ़ावा देना चाहिए, जिससे कि समाज के लोग उनसे व्यक्तिगत पहचान बना सके। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था की अध्यक्ष सुनीता बंसल, प्रीति बिंदल, पूर्णिमा अग्रवाल उपस्थित रहे एवं अन्य पदाधिकारी मीनू जैन, कंचन अग्रवाल, नीतू सिंघल, हिना गर्ग, सविता गोयल, कल्पना अग्रवाल, पूजा गोयल, नीलम गोयल, मोनिका जैन, नेहा सराफ, डॉली मौसी, कुसुम अग्रवाल, सीमा गोयल आदि मेंबर उपस्थित रहे। सभी मेंबर्स को पुरस्कृत एवं रिटर्न गिफ्ट दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









