मकानों को तोडऩे के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

Jan 06 2022

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा के सेवानगर से लोहामंडी और लोहामंडी से किलागेट के अंतर्गत दुकानों और मकानों को तोडऩे के लिए नगर निगम द्वारा जारी नोटिस के विरोध में गत रात कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में सेवानगर से किलागेट तक सैकड़ों कांग्रेस जन एवं व्यापारी भाइयों के साथ कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया।
मशाल जुलूस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा जिस जनता ने प्रद्युन सिंह को सिर आंखों पर बैठाया हजारों वोटों से चुनाव जिताया। उसी जनता को आज प्रद्युन सिंह बेरोजगार एवं बेघर करने में लग गए हैं कुछ ही दिन पहले जब वह विपक्ष में थे तब उन्होंने व्यापारियों से कहा था कि मैं व्यापारियों की एक इंच जगह टूटने नहीं दूंगा आज सत्ता में आते ही उनका इस तरहबदलना जनता समझ रही है कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के साथ पूरी तरह से खड़ी है एवं व्यापारियों पर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय और अत्याचार का पूरजोर विरोध करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, मुनेंद्र सिंह भदौरिया, नवीन भदकारिया, राजेश खान, विकास जैन, राजू भदौरिया, माठू यादव, पवन मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, मोहित जैन, मोनू एनके सिसौदिया, असोक तरेटिया, बंटी पाली, प्रदीप पलरैया, गोमा देवी जाटव, मुईन उद्दीन, मयंक शर्मा, बंटी कुशवाह, देशराज राजावत, उमेश माहेश्वरी, ब्रजमोहन दिवाकर, गंगा परिहार, राकेश माहेश्वरी, आशीष सक्सेना, संजू महेश्वरी, गजेंद्र आर्य, कौशल माहेश्वरी, बेटू खंडेलवाल, विनोद माहेश्वरी, अजीत गोस्वामी, दिलीप गुप्ता, रामसहाय तोमर, अनिल माहेश्वरी, पमी सरदार, विपिन माहेश्वरी, राकेश जैन, योगेश गुप्ता, महेश गुप्ता, सुभाष माहेश्वरी, सोनू गुप्ता, सतीश मिश्रा, राकेश कपूर, विक्रम शर्मा, कल्लू राठौर, बाबू हलवाई, गीत कपूर, मखन राठौर, शकील मंसूरी, रामवतार शर्मा, उमेश भदौरिया, जितेंद्र भदौरिया, सुभाष शर्मा, धर्मवीर जाट, रघुनाथ तोमर, आकाश शर्मा, कार्तिक झाकरिया विश्वजीत भदोरिया, संकल्प गोस्वामी, महेंद्र शर्मा, मोहनलाल लक्ष्कार, चंदन भारती, अश्वनी गोस्वामी, नारायण राठौर, शौकत खान, देवलाल शाय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।