अटल मेमोरियल स्कूल में छात्रों को मिलेगा कक्षाओं का अत्याधुनिक स्वरूप

Jan 05 2022

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को समर्पित महाराज बाड़ा स्थित गोरख़ी परिसर में स्मार्ट सिटी द्वारा पुर्नविकसित कर बनाया जा रहा अटल मेमोरियल स्कूल व म्यूजियम अब अपना आकार लेने लगा है। स्कूल व यूजियम के निर्माण कार्य की प्रगति को देखने के उद्देश्य से ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें निर्माण स्थल का दौरा किया और संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य को लेकर जरुरी दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इस मौक़े पर सीईओ श्रीमती सिंह ने एजेन्सी के सभी कर्मचारियों व साइट पर कार्यरत मज़दूरों को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने की हिदायत दी।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरखी परिसर में निर्माणाधीन अटल मेमोरीयल स्कूल को आधुनिक परिवेश में विकसित किया जा रहा है। यहाँ 17 कक्षाओं को अत्याधुनिक क्लास रूम के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें इंटरेटिव स्क्रीन तथा सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा इन सभी कक्षाओं में छात्रों के अनुकूल फर्ऩीचर भी मुहैया कराया जाएगा।
स्कूल में कैंटीन सुविधा हेतु हॉल का भी निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त विज्ञान तथा कप्यूटर की प्रयोगशालाएं भी स्मार्ट सिटी द्वारा इस स्कूल में तैयार कराई जा रही हैं। इन अत्याधुनिक कक्षाओं में डिजिटल ऑन लाइन व ऑफ़ लाइन कांटेंट भी स्मार्ट सिटी द्वारा प्रदान किया जायेगा। लाइब्रेरी, एनसीसी रूम, परीक्षा कक्ष, स्टाफ़ रूम, कॉन्फ्रेस रूम आदि को भी सम्मिलित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह नें संबंधित एजेंसी को सप्ताह अनुसार निमार्ण कार्य की प्रगति रिपोर्ट बनाकर दिखाने के लिये भी निर्देशित किया। वहीं निमार्ण स्थल पर मजदूरो की संख्या बढ़ाते हुये दिन रात कार्य करने के लिये भी श्रीमती सिंह द्वारा निर्देशित किया गया।
गोरखी स्कूल के लिये बनाये जा रहे नये लास रुम का भी श्रीमती सिंह ने मुआयना किया और जरुरी दिशा निर्देश दिये। श्रीमती सिंह ने परिसर के पीछे वाले भाग में निर्माणाधीन नवीन बलॉक में चल रहे कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कक्षाओं व प्रयोगशालाओं के निर्माण में छात्रों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाये। स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर के गोरखी परिसर स्कूल के पुनर्विकास का निर्माण कार्य तेज गति से प्रगतिरत है। श्रीमती सिंह नें निर्माण कार्य से संबंधित अधिकारियो और एजेंसी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।