संक्रमण की दर पहुंची दो फीसदी के पार सात महीने बाद 58 संक्रमित

Jan 05 2022

ग्वालियर। कोरोना महामारी को लेकर लगातार अपील की जा रही थी कि कोविड के नियमों का पालन करें, लेकिन लगातार बरती गई लापरवाही की वजह से कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। ग्वालियर जिले में कोरोना के संक्रमण की दर ढाई फीसदी पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को कुल 2372 संदिग्ध मरीजों केसेंपल क रिपोर्ट जारी जिममें 2.44 फीसदी की दर से 58 मरीज कोरोना पॉजिटिव हुए सात महीने बाद ऐसा हुआ है जब स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में एक साथ 50 से अधिक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस रिपोर्ट के बाद एक्टिव केस की संख्या में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ हैं और वर्तमान में कोरेाना के एक्टिव केस की संया बढ़कर 103 पर पहुंच गई है। इसके साथ ही अभी तक के संक्रमितों का आंकड़ा 53314 हो गया है, जिस हिसाब से संक्रमण बढ़ रहा हैं उसको देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धीरे-धीरे शहर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है।
न्यू ईयर पार्टी के साइडइफैट
शहर में जो तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है उसके पीछे की वजह कोविड के नियमों का पालन नहीं करने के साथ ही न्यूईयर के सेलीब्रेशन का बताया जा रहा है। शहर के बहुत से लोग पार्टी मनाने के बाद दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में गए और शहर में भी कई जगह इस प्रकार के आयोजन हुए। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में अधिकतर मरीज बाहर से लौटने वाले ही संक्रमित निकले रहे हैं। इसी की वजह से 1 जनवरी के बाद ग्वालियर जिले में कोरेाना का संक्रमण तेजी से बढ़ा रहा है। दूसरी ओर लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है। 
बच्चों पर प्रकोप अधिक
कोरोना महामारी को लेकर जो कायस लगाए जा रहे थे कि तीसरी लहर में इसका सबसे अधिक प्रकोप बच्चों पर रहने वाला हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए भी ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले करीब 90 फीसदी लोग का जिले में टीकाकरण हो चुका हैं, लेकिन बच्चों की बात की जाए तो अभी दो दिन पहले ही 15 से 18 आयु वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ और ग्वालियर जिले में अभी केवल 25 हजार बच्चों को टीके की पहली ही डोज लगी हैं। दूसरीओर स्वास्थ्य विभाग कीरिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।