अल्पविराम व सहभागिता सत्र में आनंदित हुए आनंदक
Jan 05 2022
ग्वालियर। राज्य आनंद संस्थान भोपाल के दो मास्टर ट्रेनर्स प्रदीप महतो एवं मुकेश करुआ ने ग्वालियर जिले में आनन्द गतिविधियों के विस्तार, अवलोकन के उद्देश्य से भ्रमण में सिंधिया नगर बस्ती दौरा, त्रैमासिक बैठक में सहभागिता एवं अल्पविराम के बाद ग्वालियर जिले के डिस्ट्रिट प्रोग्राम लीडर(आनन्द) विजय कुमार उपमन्यु के साथ जिले के नोडल अधिकारी (आनन्द) इच्छित गड़पाले एडीएम ग्वालियर से मुलकात कर चर्चा की।
इस भ्रमण में डीपीएल आनन्द एवं आनन्द सहयोगियों के साथ विवेकानंद नीडम के पास स्थित सिंधिया नगर (आनन्द) बस्ती में वहां के लोगों से संवाद करते हुये उनसे आनंदक के रूप में आनन्द की गतिविधियों से जुडऩे का आग्रह किया। इसके बाद दोनों प्रतिनिधियों ने शा. रेस्ट हाऊस के बैठक कक्ष में जिले के मास्टर ट्रेनर, आनंदम सहयोगियों एवं नए आनंदको के साथ आनन्द उत्सव, आनन्द गतिविधियों के नियोजन के सन्दर्भ में परस्पर चर्चा करते हुए त्रैमासिक बैठक में भाग लिया।
भोजनावकाश के बाद कलेक्ट्रेट ग्वालियर स्थित धर्माराव सभागार कक्ष में विभिन्न कार्यालय के कर्मचारियों, आनन्दको, आनंद लब अध्यक्ष /प्रतिनिधियों के बीच आनन्द विभाग की जानकारी के साथ आनन्द, आनन्द के बढऩे, घटने और सीसीडी टूल द्वारा अल्पविराम के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर डॉ. संजीव खेमरिया एसडीएम ग्वालियर जिले के डिस्ट्रिट प्रोग्राम लीडर (आनन्द) मास्टर ट्रेनर्स, आनन्दम सहयोगी भी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









