प्लीज मैडम इस बार छोड़ दो आगे से लगाकर आएंगे- सब्जी लेने जा रहे है, अभी क्या जरूरत है मास्क और हेलमेट की
Jan 05 2022
ग्वालियर। सब्जी लेने ही तो जा रहे है मैडम, अभी क्या जरूरत है मास्क व हेलमेट की, घर पर रखा है, आगे से लगाकर आएंगे। बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए हेलमेट व मास्क अभियान में पकड़े गए वाहन चालकों ने पुलिस अफसरों से कही। जिस पर अफसरोंं ने साफ कह दिया कि कोरोना को मालूम होगा कि आप सब्जी लेने पास में ही जा रहे है और वह आपको संक्रमित नहीं करेगा। जिसके बाद शर्मिंदा हुए वाहन चालक अपना चालान कटाकर चले गए। सुबह से शुरू किए अभियान में पुलिस ने मात्र कुछ ही समय में आधा सैकड़ा वाहन चालकों के चालान काटे।
बुधवार की सुबह एएसपी यातायात हितिका वासल पुलिस टीम के साथ इंदरगंज चौराहे पर पहुंची और यहां पर जो भी वाहन चालक बगैर मास्क व हेलमेट के मिले उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई में डीएसपी नरेश बाबू अन्नोटिया, सूबेदार प्रबल प्रताप सिंह के साथ ही अन्य अफसर व जवान मौजूद थे।
युवती महिलाओं के खिलाफ भी की कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पुरूष वाहन चालक के साथ ही जो भी महिला युवती बगैर हेलमेट और मास्क के मिली उन पर चालानी कार्रवाई की।
ट्रक रखा साथ
जो भी वाहन चालक कार्रवाई के बीच पुलिस से उलझा उनके वाहन ट्रक में पहुंचा दिए, वहीं इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों के ई चालानी कार्रवाई की।
एएसपी हितिका वासल ने बताया कि कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ रहा है, वहीं हेलमेट ना लगाने से लोगों की जान पर बन आती है, काफी समय से लोगों को समझाइश दी जा रही थी, अब लगातार कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









