टीनएजर्स वैक्सीन का दूसरा दिन -वैक्सीन लगवा कर छात्र हुए खुश, बोले अब हम सुरक्षित हैं और यह जरुरी भी था
Jan 05 2022
ग्वालियर। टीनएजर्स वैक्सीनेशन के दूसरे दिन भी स्कूलों में बच्चों का अच्छा रिस्पोंस मिला है। बुधवार को 31 हजार बच्चों (15 से 18 वर्ष के बच्चे) को टीका लगाने का टारगेट रखा गया था। सुबह 9 बजे से पहले ही स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर अपना ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद उनको वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया है।
पदमा विद्यालय में 15 साल की अंशिका राजपूत वैक्सीन लगवाने के बाद काफी खुश नजर आईं। जब उनसे पूछा गया कि वैक्सीन को लेकर उनके मन में क्या चल रहा था। इसको लेकर भी बताया है कि कुछ डर था, लेकिन वैक्सीन को लेकर नहीं इंजेक्शन की सुई को लेकर था। अब टीका लगवाने के बाद काफी अच्छा लग रहा है और यह जरुरी भी था।
ग्वालियर में टीनएजर्स के वैक्सीनेशन के दूसरे दिन स्कूली बच्चों का अच्छा रिस्पोंस मिला है। स्कूलों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह 9 बजे से पहले ही बच्चों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। टीका लगाना शुरू हुआ तो पहले एक घंटे में ही 2 हजार से ज्यादा बच्चों को टीका लग चुका था। वैक्सीन को लेकर टीनएजर्स में उत्साह देखते ही बन रहा था। वैक्सीन लगवाने वाले किशोर अवस्था बच्चों ने कहा है कि हमने वैक्सीन लगवा ली है और हमारी सलाह है ऐसे बच्चे जिनके मन में डर झिझक है तो वह सब कुछ भूलकर वैक्सीन लगवाएं।
पदमा स्कूल में छात्राओं में भी दिखा उत्साह
पदमा विद्यालय में टीकाकरण सुबह 9 बजे वैक्सीनेशन शुरू होना था, लेकिन उससे पहले ही स्कूल के ग्राउंड में वैक्सीनेशन को लेकर छात्राओं की लाइन लग गई। छात्राओं को ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए। इसके बाद ठीक 9 बजे से टीका लगना शुरू किए गए हैं। पहले एक घंटे में 100 से ज्यादा छात्राओं को वैक्सीन लग चुकी थी। बच्चे वैक्सीन लगवाने के बाद काफी खुश नजर आ रहे थे। इस स्कूल में दूसरे दिन पहला टीका अंशिका राजपूत को लगा है। जब अंशिका से बात की तो उसका कहना था कि उसने वैक्सीन कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगवाया है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।
ऑन स्पॉट ही हुए रजिस्ट्रेशन
वैसे तो स्वास्थ्य विभाग ने कोविन एप पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक करने की व्यवस्था रखी थी, लेकिन 95 फीसदी बच्चों ने स्कूल पहुंचकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ही कराए हैं। जिसके बाद उनको वैक्सीन लग सकी है।
दूसरे दिन 31 हजार डोज लगाने का टारगेट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन के प्रथम डोज के टीके लगाने के लिये जिले के शहरी क्षेत्र में 120 और इतने ही टीकाकरण केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। टीकाकरण के लिए शहरी क्षेत्र में 220 और ग्रामीण क्षेत्र में 120 टीमें तैनात की गई हैं। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक लाख 42 हजार बच्चे हैं, जिन्हें टीके लगाए जायेंगे। इनमें से 31 हजार बच्चों को टीनएजर्स वैक्सीनेशन के दूसरे दिन टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
टीका के बाद 30 मिनट रखी गई निगरानी
बताया गया है कि स्कूलों में वैक्सीनेशन के साथ ही वेटिंग रूम भी बनाए गए हैं। जिन बच्चों को टीका लगाया गया उनको 30 मिनट तक इसी वेटिंग रूम में रोककर रखा गया। यहां डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग का दल तैयार रहा। जिससे हर स्थिति से निपटा जा सके। इतना ही नहीं 30 मिनट बच्चों पर निगरानी के बाद उन्हें घर जाने दिया गयाा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









