एफपीएआई ब्रांच के युवाओं ने किया नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन

Jan 04 2022

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच ने गोले का मंदिर पर युवा कार्यकर्ताओ द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में एफपीएआई ग्वालियर के मानसेवी सचिव डॉ. केके दीक्षित उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को कोरोना बीमारी से सुरक्षित रहने के उपाय बताए साथ ही युवाओं के व्यक्तिव विकास पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित ने की। उन्होंने अपने संबोधन में 2022 में  होने वाली नवीन गतिविधियों की जानकारी दी साथ ही उनको कोविड से बचाव की जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम का अच्छेन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया उन्होंने अपने संबोधन में सभी युवाओं को एकजुट रहने की अपील की साथ ही उन्होंने बताया की इस संस्था में युवाओं की क्या भूमिकाएं है। नववर्ष के इस कार्यक्रम में एफपीएआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुमारी आकृति परमार ने संस्था की राष्ट्रीय गतिविधियों पर चर्चा की, साथ ही युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैसे एफपीएआई के युवाओं ने इस कोरोना काल में कैसे सभी लोगो की सहायता की, और आगे भी हमको ऐसे ही सहायता करते रहना है। उन्होंने अपने पिछले अनुभवों को भी सांझा किया। अंकित प्रजापति ने भी अपने संबोधन में युवाओं को संबोधित किया उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया और कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का अयोजन किया जिसने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। 
इस कार्यक्रम में शशांक सिंह, पूजा, सीमा, स्वाति, स्वेता, काजल, राखी, भारती, नीलाम, अभिषेक, वकील, राजकुमार, अंजली, रीना, खुशी, ओजस्वी आदि युवाओं ने अपनी भागीदारी दी। साथ ही पंकज अग्रवाल, महावीर कुशवाह, गीता सूर्यवंशी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।