स्मार्ट सिटी सीईओ ने किया विभिन्न गतिशील परियोजना का निरीक्षण

Jan 04 2022

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में किये जा रहे विकास कार्यो को लेकर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें विभिन्न गतिशील परियोजनाओ का निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी को कार्यो को गुणवत्ता व समय सीमा में करने के लिये जरुरी दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 
श्रीमती सिंह द्वारा शहर में स्मार्ट रोड परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत सर्वप्रथम विकसित कि जा रही थीम रोड के निमार्ण कायऱ् का निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह ने निरीक्षण के दौरान सम्बंधित एजेंसी तथा अधिकारियों को निर्माण कार्य में हेरिटेज थीम को समावेशित करने के निर्देश दिये, व संबंधित एजेंसी के अधिकारीयो से थीम रोड पर होने वाली प्लेसमेकिंग की डिज़ाइन इत्यादी को लेकर गहन चर्चा की। श्रीमती सिंह नें संबंधित एजेंसी को इस कार्य को समय सीमा मे पूर्ण करने के लिये समय सारणी बनाकर कार्य करने के दिशा निर्देश दिये। 
वही श्रीमती सिंह नें शहर के विभिन्न मुख्य चौराहो पर जक्शन उन्नयन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह नें बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा आमजन की मूलभूत सुविधाओं में सुधार व उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर स्मार्ट सिटी ने जंक्शन इम्प्रूव्मेंट परियोजना का कार्य शुरू कर दिया है। लैंड्स्केपिंग की विभिन्न शैलियों जैसे एफ़आरपी वॉल, म्युरल, वॉल आर्ट, पत्थर शिल्प, इत्यादि के माध्यम से ये जंक्शन शहर को एक अलग पहचान देंगे। इस परियोजना के तहत उरवाई गेट, हजीरा चौराहा व तानसेन जक्शन पर चल रहे उन्न्यन कायऱ् का भी श्रीमती सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया और संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य को लेकर जरुरी दिशा निर्देश दिये गये।