सर...घर भूल गया हेलमेट मास्क जेब में रखा है सुबह से ही बाजारों में उतरी प्रशासन और पुलिस की टीम
Jan 04 2022
ग्वालियर। मंगलवार को सुबह से यातायात पुलिस की टीम ने शहर के एक दर्जन मुय चौराहों पर बिना मास्क व हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे लोगों को रोकना शुरू किया और हेलमेट न पहनने का कारण पूछा तो लोगों ने बहाने बनाकर कहा कि सर...हेलमेट घर रखा है, लाना भूल गए। फिर जवानों ने पूछा कि मास्क क्यों नहीं लगाया है तो युवक ने कहा कि अभी जेब में रखा है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी चालान काटा। आज यातायात पुलिस ने शहर के इंदरगंज, महाराज बाड़ा, शिन्दे की छावनी, फूलबाग, आकाशवाणी, गोले का मंदिर, गस्त का ताजिया और अन्य स्थानों पर शहर में हेलमेट न लगाने वाले दो पहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर जागरूकता अभियान शुरू किया।
इधर पुलिस ने युवकों को समझाइस दी कि दो पहिया वाहन की सवारी करने वाले लोग हेलमेट को बोझ समझते हैं और वाहन चलाते समय उपयोग नहीं करते है जिससे सड़क हादसों में दो पहिया वाहन सवार को जानमाल का खतरा होने की संभावना बनी रहती है। बता दें कि गत दिवस पुलिस ने शहर में 471 लोगों के चालान काट एक लाख 15 हजार से ज्यादा का अर्थदंड वसूला था। डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने बताया कि आज भी हम लोगों को हादसों से बचने के लिए हेलमेट पहनने की सलाह देंगे।
लश्कर क्षेत्र में पकड़े कई लोग, खुली जेल में किया बंद
इधर यातायात पुलिस ने इंदरगंज चौराहे पर बड़ी संख्या में वाहन चालक जो हेलमेट नहीं लगाए थे उनको पकड़ा। कई लोगों ने चालान कटवाए तो कई वाहन चालकों ने नेताओं को फोन लगाना शुरू कर दिए, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुन उन्हें इंदरगंज थाना के बाहर बनाई खुली जेल में बंद कर दिया। ऐसे वाहनों की 40 के करीब थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









