एक घंटे में पकड़े तीन दर्जन बगैर हेलमेट के
Jan 03 2022
ग्वालियर। सोमवार की सुबह 11 बजे यातायात पुलिस सड़कों पर आ गई और जो भी दो पहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट मिला, उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। मात्र एक घंटे में तीन दर्जन वाहन चालकों के चालान बना डाले। इस दौरान जिस भी वाहन चालक ने रुआब दिखाने या उलझने का प्रयास किया, पुलिसकर्मियों ने उनका ई चालान बना दिया।
एएसपी हितिका वाासल ने बताया कि लगातार समझाइश के बाद सोमवार को यातायात पुलिस ने बगैर हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने डीएसपी यातायात विक्रम सिंह कनपुरिया, नरेश बाबू अन्नौटिया, यातायात टीआई बीएन प्रजापति, कुलदीप सिंह, सूबेदार हिमांशू तिवारी, प्रबल प्रताप सिंह, नीरज सिकरवार सहित अन्य अफसर व जवान सड़कों पर उतर आए और जो भी वाहन चालक बगैर हेलमेट मिला, उसका चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जो भी वाहन चालक पुलिसकर्मियों से उलझा उनके ई चालान बनाए और कुछ के वाहन थाने पहुंचा दिए। पुलिस के कड़क तेवर देखकर लोगों ने चालान जमा कराने में भलाई समझी और जुर्माना भरकर निकल लिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









