निगम ने विभिन्न स्थानों पर जलाए अलाव

Jan 03 2022

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा आम जनों को भीषण सर्दी से राहत दिलाने के लिए शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर राहत दी जा रही है। नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देश पर नगर निगम के पास विभाग द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर निरंतर अलाव जलाकर नागरिकों को भीषण सर्दी से राहत प्रदान की जा रही है। निगम द्वारा फूल बाग, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल, जयारोग्य अस्पताल, कमलाराजा अस्पताल, मुरार थाटीपुर सहित सभी रैन बसेरों पर एवं अन्य स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।