मुक्तिधाम में सुंदरकांड पाठ के साथ रामधुन का समापन

Jan 03 2022

ग्वालियर। शंकरा ज्योति मुक्तेश्वर महादेव द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में क्रिसमस से लेकर नया साल तक सपूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में रामधुन के साथ दूधिया रोशनी से रोशन किया गया था।
सपूर्ण मुक्तिधाम में चले आठ दिवसीय इस आयोजन का आज समापन किया गया। चरण सेवक संस्था के संजय क_ल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत आत्माओं शन्ति के लिए लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में राम धुन का एवं भजनों का आयोजन किया। लगातार रामधुन और भजनों को 8 दिन तक ओडियो सिस्टम के माध्यम से बजाया गया। इस आयोजन में 1 जनवरी को शाम 6 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के प्रत्येक चबूतरे पर कैंडल जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के संजय क_ल धीरज गोयल, अशोक जैन, पूरन पाल, धर्मेन्द्र सारस्वत उपस्थित थे।