नाराज डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर किया उपचार

Jan 03 2022

ग्वालियर। प्रदेशभर केमेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने वाले डॉक्टर्स के साथ ही जीआरएमसी के डॉक्टरों ने मेडिकल टीचर्स ने मेडिकल कालेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के विरोध में सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। जीआरएमसी में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर मरीजों का उपचार किया।
इस बारे में जानकारी दते हुूए प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील अग्रवाल एवं मेडिकल टीचर्स एसोसिशन के अध्यक्ष डॉक्टर अविनाश शर्मा ने बताया कि हमारे संगठन ने इस मामले को लेगर मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इस गंभीर विषय पर एसोसिएशन को समय देने की बात की है, ताकि मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत समस्त चिकित्सा शिक्षकों-अधिकारीयों कर्मचारियों की आवाज को सुना जाए और जिससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षकों, अधिकारीयों और कर्मचारियों को आंदोलन करने की अवश्यकता ना पड़े। लेकिन हमारी मांगों को सुना नहीं गया है इसलिए मजबूरी में आंदोनल शुरू करना पड़ा रहा है। सरकारी के इस फैसल से नाराज डॉक्टरों ने ओपीडी में अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर कामकाम किया।