बच्चे जन जागरूकता का सबसे सशक्त माध्यम : निगमायुक्त कन्याल
Jan 02 2022
शील नगर अंबेडकर पार्क में बाल पर्यावरण संसद में 2 सैकड़ा बच्चों ने ली स्वच्छता एवं कोविड गाइडलाइन का पालन कराने की शपथग्वालियर । वर्तमान में कोविड गाइडलाइन का पालन करना और अपने शहर को सबसे स्वच्छ शहर बनाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और इसके लिए शहर के प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिसके लिए बच्चों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो सकती है क्योंकि बच्चे जन जागरूकता का सबसे सशक्त माध्यम होते हैं। बच्चों की बात हर कोई सुनता है और मानता है। इसलिए बच्चों को अपने अभिभावक एवं परिजनों को स्वच्छता एवं कोविड गाइडलाइन के प्रति जागरूक करना चाहिए। उक्त आशय के विचार आज रविवार को नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने शील नगर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित बाल पर्यावरण संसद में बच्चों के बीच व्यक्त किए तथा सभी बच्चों को स्वच्छता एवं कोविड गाइडलाइन के पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एचबी शर्मा, नोडल अधिकारी एसबीएम श्री मधु सोलापुरकर ,पार्क अधीक्षक श्री मुकेश बंसल सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहेस्वच्छता पर्यावरण और कोविड को लेकर बड़े भले ही गंभीर न हों लेकिन मासूम बच्चे इसके प्रति लगातार अभियान चला रहे हैं, बाल पर्यावरण संसद के सदस्य बच्चों ने ग्वालियर के अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की, स्वच्छता से लेकर भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना पानी देने में ये मासूम पिछले दो वर्ष से ज्यादा से अपना योगदान दे रहे हैं, बच्चों द्वारा यह पर्यावरण संबंधी अभियान पिछले दो वर्ष से चलाया जा रहा है, वहीं कोरोना से सुरक्षा और लोगों को भी जागरूक करने की प्रण भी लिया गया। इस अवसर पर बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर एवं पाठ्य सामग्री वितरित की गईग्वालियर के नगर निगम आयुक्त श्री कन्याल ने बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल और अपने शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई । जिसे सभी बच्चों ने दोहराया और उसे अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया। वहीं निगमायुक्त श्री कन्याल , अपर कलेक्टर श्री शर्मा के साथ समाजसेविका शकुंतला परिहार ने पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लियापर्यावरण स्वच्छता को समर्पित इस कार्यक्रम में जितेंद्र डंडौतिया, सुनील राजपूत, दिलीप राजपूत समेत तमाम वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









