कला समारोह का समापन 3 जनवरी को .संभागायुक्त की होगी विजिट, डीन गजराराजा भी आएंगे
Jan 02 2022
ग्वालियर. 2 जनवरी रंगशिल्प समिति' एवं ग्वालियर स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 19 दिसम्बर 2021 से प्रारंभ रीजनल आर्ट एण्ड क्राफ्ट सेन्टर, बैजाताल में संचालित कला समारोह का सोमवार 3 जनवरी 2022 को अपराह्न 3 :30 बजे समापन होगा। 16 दिवसीय कला समारोह जिसमें पेंटिंग्स और मूर्तिकला से कला प्रेमी जनता को दो युगल प्रदर्शनी और एक समूह प्रदर्शनी के माध्यम से कला से जोड़ने का विनम्र प्रयास हुआकला समारोह के समापन अवसर पर ग्वालियर संभागायुक्त श्री आशीष सक्सेना ने नगर की इस नवीन कला दीर्घा में विजिट करने तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन करने का आश्वासन दिया है, वहीं डीन गजराराजा मेडिकल कॉलेज डॉ. समीर गुप्ता ने समापन अवसर पर पधारकर कैटलॉग के विमोचन की सहमति दी है ग्वालियर में अपनी तरह के कला केन्द्रित इस मेले ने कला के प्रति नागरिकों में अभिरुचि जागृत करने का विनम्र प्रयास भी किया है । कला समारोह का उद्घाटन 19 दिसम्बर 2021को पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने कियातीन चरणों में सम्पन्न इस कला समारोह का आगाज श्री सुभाष चंद्र अरोड़ा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राजबाला अरोड़ा द्वय द्वारा उनकी मूर्तिकला एवं चित्रकला प्रदर्शनी से हुआ एवं समापन आई टी एम विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर श्री दौलत सिंह ने 22 दिसंबर को कियादूसरे चरण की समूह प्रदर्शनी में नगर के ख्यातिलब्ध मूर्तिकार और पेंटर शामिल थे जिसका उद्घाटन 23 दिसम्बर को नगर सांसद श्री विवेक सेजवलकर ने किया और आयुक्त नगर निगम श्री किशोर कान्याल विशिष्ट अतिथि थे। इस प्रदर्शनी में सर्वश्री /सुश्री बालकृष्ण हरिभाऊ अरावकर, मनोहर खोकले, शोभा सक्सेना, उमेन्द्र वर्मा, आलोक शर्मा , अनुराग जड़िया , मुकुन्द केतकर, बृजमोहन आर्य , चंद्र सेन जाधव , नीना खरे, प्रकाश चंद्र बत्ती, श्रीपाद मुकुन्द भाण्ड , कान्ति व्यास , मनोहर खोकले, शिवा श्रीवास्तव, बसन धुमाल,रमन भटनागर,स्नेहलता यादव, धृतिवर्धन गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा, सुनीता प्रजापति,तृप्ति गुप्ता जड़िया, हरिकृष्ण कदम ,जिज्ञासा जादौन,दीर्घा खंडालकर, डा.हरिबल्लभ महेश्वरी,गिर्राज गुप्ता की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई एवं समापन 29 दिसम्बर को जी एस मौर्या अपर संचालक जनसम्पर्क मप्र के कर कमलों द्वारा किया गयाकला समारोह के तीसरे चरण में श्री केशव प्रसाद श्रीवास्तव एवं संजय धवले की युगल प्रदर्शनी का उद्घघाटन 30 दिसंबर को सी ई ओ ग्वालियर स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह द्वारा किया गया, जिसका आज औपचारिक समापन अपराह्न 3 :30 बजे सम्पन्न होगारंग शिल्प समिति के अध्यक्ष श्री के पी श्रीवास्तव ने ग्वालियर स्मार्ट सिटी, कलाकारों तथा कलाप्रेमी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने पर बधाई दी है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









