चित्रांश का कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह 2 जनवरी को

Dec 31 2021

 ग्वालियर। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन जोकि समय-समय पर समाज के हर वर्ग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं जरूरतमंदों की हर संभव सहायता के लिए हमेशा तैयार रहता है। इसका प्रमुख कारण हैं संगठन के पदाधिकारी जो संगठन के प्रति पूर्ण समर्पित हैं ।चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति मैं बताया की आर्गेनाइजेशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 2 जनवरी रविवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान कस्तूरबा तिराहा कंपू पर दोपहर 1:00 बजे से होगा। समाज के हर वर्ग के हर तबके के व्यक्ति के लिए संगठन जवाबदेह है और वह समाज एवं समाज के हर व्यक्ति की मदद को हमेशा तैयार है।