शीत लहर व कोहरा ने बढ़ाई परेशानी
Dec 31 2021
ग्वालियर। शुक्रवार को साल का अंतिम दिन था। सुबह से ही सर्दी ने लोगों को ठिठुरा दिया। नए साल की शुरूआत भी शीत लहर के साथ होगी। बादलों की आवाजाही के साथ धूप सुबह 9:10 बजे खिली, लेकिन तेज हवाओं ने किरणों को ऊपर आसमान में ही बेअसर कर दिया। इस कारण से लोगों की कंपकंपी निकल रही है। दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं थीं।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन दिनों से शहर का वातावरण बदल गया है। पहले बारिश हुई और अब जबरदस्त शीतलहर ने कड़ाके की सर्दी कर दी है। सुबह से ही तेज गलन देखने को मिल रही है। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। उनके हाथ-पैर सुन्न हो गए। सर्दी से बचाव के सारे जतन निष्फल साबित हो रहे हैं। शीत लहर के आगे धूप का भी कुछ असर नहीं पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी शीतलहर जारी रहेगी। बदली और धूप दोनों रह सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









