हिंदू महासभा ने छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला फूंका

Dec 31 2021

ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने संत कालीचरण की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में श्रीराम मंदिर फालका बाजार चौराहे पर छाीसगढ़ सरकार का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेल, महिला हिंदू महासभा की जिला संयोजिका आरती सूर्यवंशी अर्चना सिंह चौहान, प्रदीप जयसवाल, महेश गुजराती, रामनिवास कंसाना, रिंकू कुशवाहा, युवक हिंदू महासभा के जिला सह संयोजक आनंद महोर, विनोद पाल, राहुल पंडित, हिमांशु चौहान, छोटू जाटव, सतीश कुशवाहा, भारत कुशवाहा, आकाश बघेले सहित अनेकों उपस्थित थे।