17 बाइको सहित वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य पकड़े
Dec 31 2021
ग्वालियर। लंबे समय से शहर में बाइक चोरी की वारदात करने वाला गैंग बस्र्ट हो गया है। हजीरा थाना पुलिस को वाहन चोर गैंग को पकडऩे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपने सूचना तंत्र के आधार पर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 17 मोटर साइकिलें भी बरामद की गई हैं।
थाना में पदस्थ सुरेन्द्र राजोरिया के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली के शातिर चोर गैंग के दो सदस्य बिरलानगर पुल के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में आ रहे हैं। पुलिस टीम ने स्थान पर चैकिंग लगा दी। थोड़ी देर बाद एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे, जो चेकिंग को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ललित वर्मा, सत्येन्द्र राजावत बताए।
चोरों से यहां आने का कारण तथा साथ ली हुई मोटरसाइकिल के दस्तावेज के बारे में पूछने पर कोई संतोषप्रद उत्तर नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त मोटरसाइकिलें चोरी कर लाना बताया। बाइक की तलाशी में पेचकस, प्लायर एवं विभिन्न प्रकार की चाबियां एवं मोटरसाइकल चोरी करने के अन्य संसाधन जप्त किए गए।
इधर चोरों ने पुलिस को अपने साथी आकाश राठौर का नाम भी बताया। तीनों को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोगों ने मिलकर ग्वालियर समेत अन्य स्थानों से कई बाइक चुराई हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 16 और चोरी की बाइकें भी जप्त की गईं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के अन्य साथियों व पूर्व के आपराधिक रिकार्ड के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है।
जानकारी में सामने आया कि वाहन चोर का मास्टरमाइंड ललित वर्मा है। ये दोनों के साथ मिलकर शहर के कई थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह कुछ सेकंड में वाहन पर हाथ साफ कर लेते हैं। चोरी किए वाहनों को यह देहात क्षेत्र समेत अन्य जिलों में औने-पौने दाम में ठिकाने लगाना बता रहे हैं। पुलिस को और भी चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद है।
फरार शातिर चोर पकड़ा, लाखों का माल बरामद
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी के माल के सहित गिरफ्तार किया है। टीआई आनंद कुमार बाजपेई ने बताया कि चोरी समेत अन्य 6 वारंट में फरार आरोपी को महलगांव मरघट के पास से पकड़ा। चोरी रोहित उर्फ खरगा पुत्र हरीसिंह जाटव की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की गई एक सोने की चैन, 2 सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान के टाप्स, तीन जोड़ी चांदी की पायल एवं 15 नग चॉदी के बिछियां जप्त किया गया। थाना पुलिस ने ग्वालियर शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में चोर से पूछताछ कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









