जागरूक अधिकारी-कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Dec 30 2021

ग्वालियर। प्रांतीय आव्हान पर जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संभागीय आयुक्त को मोती महल पहुंचकर जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार के नेतृत्व में उपस्थित कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार के अलावा नंद किशोर गोस्वामी, प्रांतीय सचिव जगमोहन गुप्ता, अमित उपमन्यु, अजय शर्मा, धनीराम कुशवाह, संभागीय अध्यक्ष नरेश गुप्ता, इमरान खान, वीरेंद्र शर्मा, गणेश पचौरी, जय सिंह, अजमेर रावत, ओपी अजमेरिया, जयंती लाल जाटव, दीपक राजपूत, धर्मवीर घुरैया, हेमंत त्रिवेदी, सुरेश कदम आदि शामिल हैं। राज्य कर्मचारी संघ से हवलदार सिंह भदौरिया, श्याम मोहन सिंह कुशवाह, डॉ प्रीतम सिंह कुशवाह पीएचई के राजेंद्र सिंह भी शामिल रहे।