एसपी ने हेलमेट जागरुकता रैली को दी हरी झंडी
Dec 30 2021
ग्वालियर। गुरुवार को एसपी अमित सांघी ने यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए हेलमेट जागरुकता रैली को फूलबाग चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एएसपी यातायात हितिका वासल, डीएसपी यातायात विक्रम सिंह कनपुरिया तथा डीएसपी नरेश अन्नोटिया समेत यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि रैली में पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे और वे वाहनों पर यातायात अवेयर को लेकर तख्ती भी लगाए थे। रैली शहर के कई क्षेत्रों से निकाली गई। इस दौरान वाहन चालाकों को नियमों के बारे में बताया गया। रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर समाप्त हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









