शीत लहर से कांप रहा शहर, धूप बेअसर

Dec 30 2021

ग्वालियर। उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से आने वाली शीत लहरों ने शहर में ठंड का ग्राफ बढ़ा दिया है। गुरुवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने के कारण धूप भी ज्यादा असरदार साबित नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन ऐसे ही ठंड बरकरार रहने के आसार हैं। कल अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवाओं ने ग्वालियर की तरफ रुख किया तो तापमान एकदम से बदल गया। न्यूनतम पारा पांच अंक लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड बढऩे पर वाहन चालक कान को ढकने के लिए मफलर, गर्म कैप, हाथों के लिए दस्ताने पहने देखे गए।