पुलिस ने शातिर चोर को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

Dec 30 2021

ग्वालियर। ग्वालियर जिले चोरों एवं लुटेरों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना प्रभारी विश्वविद्यालय आनंद कुमार बाजपेई को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विश्वविद्यालय  थाना क्षेत्र में हुई चोरी के केस में फरार आरोपी को महलगॉव, मरघट के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी विश्वविद्यालय द्वारा मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदीकर एक उक्त फरार शातिर चोर को धरदबोचा।
पुलिसटीम द्वारा पकड़े गये शातिर चोर से पूछताछ करने पर उसने थाना क्ष़ेत्र में हुई उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पकडेगये शातिर चोर की निषादेही पर उसके कब्जे से चोरी की गई 1 सोने की चैन, 2 सोने की अंगूठी, 1 जोडी कान के टाप्स, 3 जोडी चॉदी की पायल एवं 15 नग चॉदी के बिछियॉ कुल कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये का माल जप्त किया गया। पुलिस पकड़े गये चोर से शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध मे पूछताछ कर रही है।