चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में खड़ा लुटेरा गिरफ्तार- लाख के 46 मोबाइल बरामद

Dec 30 2021

ग्वालियर। मुरार थाना पुलिस ने बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 46 मोबाइल समेत स्मार्ट कैमरे भी बरामदकिए हैं। 
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाताली हनुमान मंदिर के सामने एक युवक चोरी के मोबाइल सस्ते दामों में बेच रहा है। पुलिस ने अपनी एक टीम का गठन किया, और एक युवक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर जेब में रखे पांच मोबाइल पकड़े। जब इनका बिल मांगा गया तो युवक ने स्वीकारा किया कि मोबाइल चोरी के हैं। पुलिस उसे थाने लेकर आई। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविन्द्र परिहार पुत्र मायाराम निवासी कुहरपुरा बताया। उसने अपने सहयोगी और रिश्ते में मामा सोनू परिहार निवासी चीनोर का नाम भी उगल दिया। पूछताछ में सामने आया कि उसने भिंड से बड़ी संख्या में मोबाइल चुराए हैं।
मुरार थाने का रजिस्टर्ड बदमाश है
पुलिस ने उसे पकड़कर सख्ती की तो उसने अपने घर में चोरी के 41 मोबाइल रखे होना बताए। पुलिस उसके घर पर पहुंची तो देखा कि एक से एक महंगे मोबाइल उसने छिपाकर रखे थे। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर पूछताछ शुरू तो उसने चोरी के मोबाइल को ठिकाने लगाने में अपने मामा का नाम उगला। पुलिस ने मामा को भी पकड़ा है। अरविन्द्र पर लूट के कई मामले दर्ज हैं।
और भी मोबाइल पुलिस करेगी बरामद
सुबह पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कहां-कहां चोरी के मोबाइल बेचे हैं और किसको दिए हैं, पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि आरोपियों ने अन्य ठिकाने पर चोरी के मोबाइल छिपाकर रखे हैं। बरामद किए मोबाइल की कीमत 6 लाख दस हजार रुपए आंकी है।