जीएसटी के विरोध में कपड़ा बाजार रहे बंद
Dec 30 2021
ग्वालियर। केन्द्र सरकार द्वारा एक जनवरी से कपड़ों पर जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में गुरुवार को कपड़ा कारोबारियों ने हड़ताल कर दी है। जीएसटी की दरों में एक साथ 7 फीसदी की बढ़ोतरी के विरोध में थोक बाजार, नया बाजार सहित महाराज बाड़े के आसपास स्थित विभिन्न प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद रहे।
कारोबारियों ने अपने-अपने बाजार में एकत्रित होकर सरकार के इस फैसले के विरोध में नारेबाजी की। इसके साथ ही इस आंदोनल के तहत आगे की रणनीति तय करने के लिए मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स में चेंबर पदाधिकारी व कपड़ा कारोबारियों की बैठक भी होने जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि अगर सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और अग्र होगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में दि ग्वालियर होलसेल लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के सचिव विजय जाजू, गांधी मार्केट के प्रदीप भवानी एवं गिरधारी लाल चावला के नेतृत्व में हड़ताल की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









