यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने वाले एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

Dec 30 2021

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षकअमित सांघी द्वारा कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में शहर की यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने वाले एनसीसी कैडेट्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एएसपी यातायात श्रीमती हितिकावासल एवं डीएसपी यातायात विक्रम सिंह कनपुरिया तथा यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी तथा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। एनसीसी कैडेट्स द्वारा ग्वालियर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धनतेरस, दीपावली तथा त्योहारों के अवसर पर यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का भरपूर सहयोग किया गया। उक्त सभी एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान कर इनके माध्यम से आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाएगी। नववर्ष में भी शहर की यातायात व्यवस्था एवं यातायात नियमों के प्रचारप्रसार हेतु इनका सहयोग लिया जाएगा।
सायबर सिक्योरिटी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ
ग्वालियर पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा किया गया। कार्यशाला में एएसपी (यातायात) श्रीमती हितिका वासल, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इन्दौर से आये सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट चातक बाजपेयी द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सायबर सिक्योरिटी विषय जैसे-सोशल मीडिया फ्रॉड, मोबाइलफोन, कम्प्यूटर एवं लेपटॉप फोरेंसिक, सीसीटीव्ही साक्ष्य संकलन एवं अन्य सायबर सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। एक्सपर्ट द्वारा प्रदान की गई जानकारी सायबर संबंधी अपराधों की विवेचना में पुलिस अधिकारियों के लिये उपयोगी होकर अपराध पतारसी में महत्वपूर्ण होगी।