स्व. अटलजी ने भारत का नाम पूरे विश्व में किया रोशन- यशोधरा राजे सिंधिया
Dec 29 2021
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उन्होंने देश के विकास में सुशासन के रूप में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए। अटलजी ने महिलाओं को सशक्तिकरण करने का जो सपना देखा था वह साकार हो रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। आज के युग में राजनेतिक परिदृश्य पर महिलाओं ने अपने आप को स्थापित किया है। मैं ग्वालियर की तरफ से अटल अवार्ड कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देती हूं। यहबात केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में सांसद विवेकनारायण शेजवलकर ने कहा कि कुशल प्रशासक एवं राष्ट्र भक्त के रूप में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को हम सब जानते हैं कि अटल जी के कार्यकाल से ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए गए है। वह चाहते थे देश की महिलाएं सशक्त हो, आज जिन महिलाओं को अटल अवार्ड से सम्मानित किया गया है वह सब बहने राष्ट्र के लिए और अधिक क्षमता से कार्य करें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में अटल अवार्ड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ऐसी महिलाएं को जिन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, जो समाज की महिलाओं के लिए उदाहरण है, अटल अवार्ड से पुरस्कृत करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहीं हूं। वहीं श्रीमती अश्वनी ने कहा कि कभी हार नहीं मानने वाले व्यक्तित्व युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र हित लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्र हित के लिए हमेशा अग्रणी कार्य किए। ऐसे महान व्यक्तित्व के नाम से आज अटल अवार्ड कार्यक्रम करने का हमें सौभाग्य मिला है। कार्यक्रम में कमल माखीजानी, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती मंजू सिकरवार, श्रीमती मीना सचान सहित भारी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
बेपरवाह नेता-न मास्क लगाने की फुरसत, न सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान
अच्छे काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित गुड गवर्नर्स अवार्ड कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। अवार्ड देने वाले नेताओं से लेकर अवार्ड लेने वाली महिलाओं तक ने न तो मास्क लगाना उचित समझा और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों के कारण जहां सरकार एक ओर लोगों पर पाबंदियां लगाने का प्रयास कर रही है, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी के नेता इसका पालन नहीं कर रहे।
मंच पर मौजूद खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, सांसद विवेक शेजवलकर और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष खुशबू गुप्ता ने ही मास्क पहना था। इसके अलावा पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित मोर्चा की पदाधिकारी बिना मास्क के ही नजर आए। कमल माखीजानी ने कहा- सांस की तकलीफ के कारण डॉक्टर ने ही मास्क का उपयोग कम करने की सलाह दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









