बच्चन बिहारी बने मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के प्रांतीय उपाध्य्क्ष

Dec 29 2021

ग्वालियर। मध्यप्रदेश पत्रकार  संघ के संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर की अनुशंसा पर बरिष्ठ पत्रकार बच्चन बिहारी को मध्यप्रदेश पत्रकार संघ का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बच्चन बिहारी ने आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कहीं। इस अवसर पर बच्चन बिहारी का राकेश अचल, सुरेश डडोतिया, दिनेश राव, प्रवीण दुबे, माता प्रसाद शुक्ल, राजेश जायसवाल सहित अन्य पत्रकारों ने पुष्प माला से स्वागत किया।