डबरा में पेंशनर्स दिवस के आयोजन का समापन

Dec 29 2021

ग्वालियर। पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में तहसील डबरा में प्रांतीय निकाय के आव्हान पर पेंशनर्स दिवस का आयोजन आयोजित किया गया, जिसमें तहसील/ब्लाक के पेंशनरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 2 सैकड़ा के लगभग पेंशनर्स भाई बहन ने एकत्रित होकर सरकार के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद किया। उपस्थित पेंशनर में जोश दिखाई दिया एवं निर्णय लिया कि जब तक धारा 49 को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक हम जिले का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे, तन मन धन से सहयोग करेंगे अध्यक्ष गोविंद सिंह कुशवाह (मुख्य प्रवक्ता) द्वारा अपने विचारों में ग्वालियर डबरा, भितरवार, घाटीगांव, के पदाधिकारियों एवं पेंशनर्स साथियों को, उपस्थित बहनों को, संबोधित कर धारा 49 समाप्त करने का आश्वासन दिया एवं केंद्र के समान महंगाई राहत 31 प्रतिशत शासन से दिलाने का आश्वासन दिया गया अभी हाल ही में शासन द्वारा 5 प्रतिशत महंगाई राहत जुलाई 19 का दिया गया, जिसमें 27 माह का एरियाज शासन द्वारा डकार लिया, पेंशनर्स को 1 अक्टूबर 2021 से लाभ दिया गया। जिसका 2 माह का एरियर भुगतान कर दिया गया है महा दिसंबर की पेंशन में 5 प्रतिशत महंगाई राहत मिल कर पेंशनर्स को भुगतान की जावेगी, संघर्ष जारी रहेगा। आप हमारे साथ सहयोग की भावना से कार्य करें कार्यक्रम के आयोजन रामसेवक पटसरिया, संरक्षक तहसील डबरा, डॉक्टर जाटव, रामचंद्र स्वामी के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन पटसारिया फार्म हाउस जेल रोड पर किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन सिंह राजावत प्रदेश संगठन महामंत्री द्वारा प्रदेश से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई पूर्व अध्यक्ष आरसी शर्मा द्वारा उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला ग्वालियर से निम्न पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया जो बधाई के पात्र हैं।