महान पत्रकार होने के बावजूद सदैव सरल दिखाई देते थे मामा जी
Dec 28 2021
ग्वालियर। फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब भवन में मूर्धन्य पत्रकार व समाजसेवी स्व माणिक चंद वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ग्वालियर प्रेस क्लब एवं मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के सयुंक्त तत्वाधान मे आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में स्व मामा माणिक चंद वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
श्रद्धाजंलि सभा का संचालन प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर दिनेश राव ने कहा कि वे बड़े पत्रकार लेखक होने के बावजूद सदैव सरल व सामान्य दिखाई देते थे उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
राकेश अचल ने मामा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे एक महान पत्रकार थे तथा जिस विचारधारा को अंगीकार कर उन्होंने अपना लेखन किया उसके प्रति वे सदैव पूर्ण समर्पित रहे। प्रवीण दुबे ने कहा कि मामा जी का जीवन पत्रकारों के लिए एक विश्वविद्यालय जैसा है उन्होंने विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ पत्रकारिता के मानदंड स्थापित किए। आभार पत्रकार संघ फोटोग्राफर प्रकोष्ठ के रवि उपाध्याय ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर माता प्रसाद शुक्ला, बच्चन बिहारी, प्रमोद शिंदे, विनोद शर्मा, विजय याज्ञिक, हेम सिंह कुशवाह, धर्मवीर प्रजापति, हरीश चन्द्रा, बच्चन बिहारी, रवि यादव, मोहन योगी, राजेश जायसवाल (छोटू), जयदीप सिकरवार, राकेश वर्मा, विक्रम प्रजापति रविन्द्र चौहान, शाहिद खान, रघुवीर कुशवाह, विनोद माहूने उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









