शातिर बदमाश की हत्या: भिंड, मुरैना में हत्यारों को खोज रही पुलिस
Dec 28 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में शीतला माता रोड पर शातिर बदमाश भूरा उर्फ रवि चौधरी की गोली मारकर व पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद पांचों आरोपियों की तलाश में भिंड-मुरैना पुलिस पार्टी भेजी गई है। पुलिस ने हत्या के तत्काल बाद इनके घरों पर दबिश दी, लेकिन घरों पर ताले लगे मिले थे। इससे साफ है कि हत्या आरोपित घरवालों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित व मृतक के बीच 24 बीघा में स्थित एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। हत्या आरोपित को पकडऩे के लिए झांसी रोड टीम के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
मूल रूप से मुरैना जिले के अंबाह हाल निवासी नारायाण बिहार कालोनी गोला का मंदिर भूरा उर्फ रवि चौधरी अपने साथी छोटू शर्मा, जोगेंद्र सिकरवार, जिमी तोमर, मनीष और सौरभ राठौर के साथ अलग-अलग दो पहिया वाहनों से सातऊ गांव में शीतला माता मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। उसके साथी गाडिय़ों से आगे निकल गए थे। छोटू शर्मा व भूरा पीछे रह गए। बाइक पर चार बदमाश आए और भूरा व छोटू को घेर लिया। भूरा ने गाड़ी छोड़कर इनसे बचने के लिए खेत में दौड़ लगा दी। छोटू भी इधर-उधर दौड़ा। हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। बाइक सवार पांचों बदमाशों ने पहले भूरा को गोली मारी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। हमलावर उसके पास पहुंचे और पास में ही पड़े पत्थर से उसका मुंह व सिर पत्थर से कुचल दिया। भूरा के मारने के बाद चारों हमलावर मौके से भाग गए।
मृतक पर 23 मामले अपराधिक मामले हैं दर्ज
मृतक भूरा के खिलाफ ग्वालियर, अंबाह, पोरसा, भिंड सहित एक दर्जन थानों में करीब 23 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके द्वारा डकैती, आम्र्स एक्ट, हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट मारपीट, धमकी, लूट को अंजाम दिया गया। भूरा ने करीब 16 साल पहले अपराध की शुरूआत की थी। उस पर सबसे पहली बार एफआईआर वर्ष 2005 में विश्विद्यालय थाने मे दर्ज हुई थी।
जिस विवाद में रवि की हत्या हुई, उसमें 307 का आरोपी है पंकज और बृजेश राय
6 महीने पुराने प्लाट विवाद में हिस्ट्रीशीटर रवि नाई को कल देर रात शीतला माता रोड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। उस विवाद में पप्पू राय की हत्या में शामिल बृजेश राय और पंकज राय का नाम भी है। इनके खिलाफ बहोड़ापुर थाने मेें 22 जून को हत्या के प्रयास का मामला दिया गया है। जिसकी अभी जांच चल रही है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि बहोड़ापुऱ थाना क्षेत्र निवासी परवेज खान ने एक प्लॉट 24 बीघा में खरीदा था, लेकिन इस प्लॉट पर बृजेश से विवाद चल रहा था और 22 जून को जब परवेज मुकेश के साथ प्लॉट पर काम करा रहा था, उस समय फायरिंग हुई थी और पुलिस ने इस मामले में परवेज खान की शिकायत पर बृजेश राय, पंकज राय, कमलेश व अभिमन्यू राय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने राजनीतिक दबाब के चलते आरोपियों की गिरफ्तारी न करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि जिस मुकेश पर फायरिंग हुई थी वह रवि नाई का भाई है।
सीएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि हमलावर दो बाइक से आए और उन्होंने फायरिंग की है। भूरा की हत्या करने के बाद फरार हो गए। झगड़े की वजह एक प्लॉट है। मृतक के साथ जो लोग थे उन लोगों ने हमलावरों के नाम बताए है। उनकी तलाश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









