बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ग्वालियर अंचल में हो रही रिमझिम बारिश
Dec 28 2021
ग्वालियर। कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे ग्वालियर-चंबल अंचल में अचानक मौसम ने करवट ली है। मंगलवार सुबह से अंचल के ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, अशोक नगर, गुना में रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है। सुबह 8.30 बजे तक 3.8 क्रू (मिलीमीटर) बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने और धूप न निकलने के कारण रात की अपेक्षा दिन में ठंड का अहसास हो रहा है। इस मौसम में शहर में बारिश जरुर लोगों को अच्छी नहीं लग रही है, लेकिन पहली मावठ से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। फसलों को इस रिमझिम बारिश से काफी फायदा है।
अरब सागर से आ रही नमी के कारण मंगलवार को शहर का मौसम बदल गया। बादलों के चलते न्यूनतम तापमान (रात का तापमान)12.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह 6 बजे से बारिश की झड़ी लगी है और सुबह साढ़े आठ बजे तक 3.8 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण दिन में ठंड बढ़ेगी। सुबह धूप नहीं निकलने से मंगलवार सुबह लोग गर्म कपड़ों से बाहर ही नहीं निकले। अगले 48 घंटे में कोहरा भी छाएगा। ग्वालियर के अलावा, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, अशोक नगर व गुना में भी रात से बारिश का दौर जारी है।
ट्रफ लाइन करा रही है पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश
जम्मू कश्मीर में एक साथ दो चक्रवात सक्रिय हैं। एक चक्रवात गुजर रहा है और दूसरा 29 दिसंबर से सक्रिय हो रहा है। ऐसे में पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ बनी हुई है। अरब सागर से नमी आ रही है और यह नमी ग्वालियर-चंबल संभाग, बुंदलेखंड व जबलपुर संभाग की ओर इक_ा हो रही है। बिहार के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस चक्रवातीय घेरे से अरब सागर की नमी ऊपर उठ रही है, जिससे मौसम में बदलाव आया है।
किसानों के चेहरे खिल उठे
सीजन की पहली मावठ से शहर में हाल कुछ भी रहे हो, लेकिन किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। फसल को पहला पानी कुदरद से मिल गया है। कृषि के जानकारी डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि यह मावठ फसल के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि अभी फसल बोई गई है और उसको पानी की जरुरत थी। मावठ से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
अगले 24 घंटे ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश का दौर जारी रहेगा। कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की बूंदाबादी होगी। इसके बाद भी बादल छाए रहेंगे। बारिश के कारण हवा में पर्याप्त नमी आ गई है। इससे सीजन का पहला घना कोहरा आएगा। 29 दिसंबर से शहर में कोहरे की दस्तक होगी। सीजन का सबसे घना कोहरा भी छा सकता है। अभी तक 50 मीटर तक दृश्यता लाने वाला कोहरा नहीं छाया है। यह कोहरा तीन दिनों तक छा सकता है। कोहरे के कारण रात के तामपमान में गिरावट के आसार कम है। दिन का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा। इस कारण शीतल दिन रहने के आसार कम हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









