कटोराताल रोड पर लगा जाम, राहगीर परेशान

Dec 27 2021

ग्वालियर। ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे कार्य शहरवासियों के लिए परेशानी बन गए हैं। स्मार्ट सिटी द्वारा कटोरा ताल रोड़ एक तरफ से पूरी खोद दी गई जिसकी वजह से हर रोज यहां लंबा जाम लग रहा है और हर रोज इसी प्रकार का जाम लगता है। जाम में फंसे राहगीर अधिकारियों को कौसते नजर आते हैं। यह हालत कटोरा ताल रोड से लेकर जीवाजी क्लब तक है।