गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित

Dec 27 2021

ग्वालियर। आज का समाज समय अल्पता से जूझ रहा इसलिए डिजिटल मार्केटिंग आज के आधुनिक युग की आवश्यकता है इसी को ध्यान में रखते हुए गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा महाराजा मानसिंह कॉलेज में डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डिजी एडवर्ड्स के संस्थापक सुमित शर्मा उपस्थित रहे। वक्ता ने कहा डिजिटल मार्केटिंग से उत्पादक अपने ग्राहक तक पहुंचने के साथ ही साथ उनकी गतिविधियों, उनकी आवश्यकताओं पर भी दृष्टी रख सकता है। ग्राहकों का रुझान किस तरफ है, ग्राहक क्या चाह रहा है, इन सभी पर विवेचना डिजिटल मार्केटिंग के द्वारा की जा सकती है। सरल भाषा में कहें तो डिजिटल मार्केटिंग डिजिटल तकनीक द्वारा ग्राहकों तक पहुंचने का एक माध्यम है। इसमें स्वरोजगार व रोजगार की अनंत संभावनाएं है इस मौके पर गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन संस्थापक आकाश बरूआ, कॉलेज चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह तोमर, प्राचार्य सीताराम सिंह तोमर, कार्यशाला संयोजक डॉ. मेघना शर्मा, विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ.संजय षट्धर, डॉ संगीता साहनी, शैली भट्ट, डॉ.महैन्द्र चौधरी, जयपाल सिंह तोमर सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।