सूरज दादा बेअसर, फिर बढ़ी ठिठुरन

Dec 27 2021

ग्वालियर। ठंडी हवाओं ने ग्वालियर में दो दिन बाद फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। कल रात से सर्दी के तेवर तीखे हो गए। सोमवार को सूरज देर से निकला, लेकिन सर्दी से कोई राहत नहीं मिल सकी। मौसम के मिजाजों में बदलाव जारी है। सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। रविवार को दिन का पारा 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा शीत लहर में बदल चुकी थी और रात का पारा लुढ़कर 4 डिग्री तक जा पहुंचा था। इसके बाद आसमान साफ हुआ तो तामपान में बढ़ोतरी होने लगी। बीती रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो दिन का पारा 25 डिग्री पर रहा। रविवार की सुबह से ही कोहरे की चादर ने शहर को अपने आगाोश में ले लिया। शहर में कोहरे का प्रभाव कम था लेकिन, हाइवे पर कोहरा घना था। मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत की उत्मीद नहीं है। दो दिन के अंदर बारिश का अनुमान भी है।