हैलो ग्वालियर ग्रुप का शिल्प बाजार में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

Dec 26 2021

ग्वालियर। हेलो ग्वालियर ग्रुप के द्वारा शिल्प बाजार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजराराजा मेडिकल के प्रोफेसर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवि अम्बे विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी एवम शिल्प बाजार प्रभारी डीसी तिवारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप एडमिन मनीष आनंद ने  की। मंच संचालन प्रीति अष्ठाना ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन हरीश बत्रा ने किया। पहली बार शिल्प बाजार मेले में इतना भव्य रंगारंग कार्यक्रम हुआ जिसमे सैलानियों को भी गीतों पर थिरकने को मजबूर कर दिया।