चुंगी वसूल रहे युवकों ने डंपर चालक को लाठियों से पीटकर किया लहूलुहान फटे नोट देने पर हुआ था विवाद
Dec 26 2021
ग्वालियर। बिलौआ थाना क्षेत्र स्थित के्रशर से गिट्टी भरकर उप्र के शाह जहांपुर लेकर जा रहे डंपर चालक को चुंगी पर नगर-पालिका के ठेकेदार के गुर्गों ने रोका और रसीद काटी, जब आरोपियों ने फटे नोट चालक को लौटाए तो विवाद हो गया। गुर्गों ने युवक को डंपर से नीचे, खींचा और लाठियों से उसकी जमकर पिटाई कर भाग गए। पीडि़त ने बिलौआ थाना पुलिस को सूचना दी और एफआईआर दर्ज कराई।
थाने में पदस्थ जेपी सिंह बैस ने बताया कि गत रात को 12:15 बजे अनिल पुत्र मुन्नाबाबू परमार उम्र 28 साल निवासी बिरतिया मैनपुरी डंपर उप्र25डीटी-1804 लेकर बिलौआ में श्रीनाथ के्रशर से गिट्टी भरकर ला रहा था। वह पेट्रोल पंप के पास आया तो ठेकेदार वीरेन्द्र चौरसिया के लड़कों ने उसे रोककर चुंगी के पैसे मांगे। चालक ने 500 का नोट दिया।
लड़कों ने सौ रुपए काटकर चार सौ रुपए लौटाए जिसमें सभी नोट फटे हुए थे। इस पर पीडि़त ने कहा कि फटे नोट नहीं चाहिए सही नोट दो। यह सुनकर वसूली कर रहे गोपाल शर्मा, आकाश चौरसिया और कमल किशोर ने डंडों से ड्राइवर पर हमला कर दिया। काफी देर तक युवक बचाने की गुहार लगाता रहा। इस बीच मेरे साथी अमित परमार ने मुझे बचाया। पिटाई करने के बाद आरोपी भाग गए।
50 रुपए है चुंगी, 100 की कर रहे वसूली
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि चुंगी वसूली करने वाले लड़के अवैध वसूली करते हैं। चुंगी 50 रुपए लगती है, लेकिन 100 रुपए की वसूली की जा रही है। घायल चालक का प्राथमिक इलाज कराया गया। अन्य डंपर चालकों ने भी पुलिस से तत्काल ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों में से एक को पकड़ लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









