भजन एवम रामधुन लगातार बज रही, विभिन्न प्रकार की लाईटों से रोशन है लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम

Dec 26 2021

ग्वालियर। शंकरा ज्योति मुक्तेश्वर महादेव द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में क्रिसमस से लेकर नया साल तक सम्पूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम को दूधिया रोशनी एवम रंग बिरंगी रोशनी और अन्य प्रकार की लाईटों से रोशन किया गया है। आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए चरण सेवक संस्था के संजय क_ल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी संस्था द्वारा सम्पूर्ण दिवंगत आत्माओं शन्ति के लिए लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में रामधुन एवम भजनों का आयोजन आयोजित किया गया है जो रामधुन और भजनों को 8 दिन तक ओडियो सिस्टम के माध्यम से बजाया जाएगा। जो अन्दर और बहार सभी जगह गुजेगा। संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन को संस्था द्वारा विगत 12 साल से लगातार इस दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए आयोजन आयोजित किया जाता है। इस आयोजन को बड़े दिन क्रिसमस से लेकर नवबर्ष तक सम्पूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम दूधिया रोशनी एवम रंग बिरंगी रोशनी से जगमागायेगा। इस आयोजन के तहत आपपास रहने वाले क्षेत्रीय नगरिक भी लाइटिंग को देखने आते हैं। और सेल्फी भी लेते हैं। और दीपक भी लगा रहे हैं। संस्था के संजय क_ल, शीतल जैन, नजर खान, जीतू कुचिया, धीरज गोयल अशोक जैन, पूरन पाल, धर्मेन्द्र सारस्वत ने सभी से अनुरोध किया है कि एक बार लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में शाम 5 बजे के बाद लाइटिंग देखने जरूर पधारे। यह आयोजन 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित होगा। जहां आप सुखद अनुभव प्राप्त होगा।