फूलबाग चौराहे पर बांटे तुलसी के पौधे एवं भागवत गीता

Dec 26 2021

ग्वालियर। क्रिसमिस डे के एवज में देश भर में आसाराम बापू के भक्तों ने जगह-जगह तुलसी के पौथे बांटे। इसी क्रम में फूलबाग चौराहे पर श्रद्धालुओं और भक्तों को तुलसी के पौधे एवं भागवत गीता ग्रंथ उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। मीडिया प्रभारी बलवीर सिंह परमार ने बताया कि बाबू के आश्रम द्वारा तुलसी पूजन दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में फूलबाग चौराहे पर हजारों तुलसी पौधे एवम भगवद गीता ग्रंथ प्रदान किये गये।