दस लाख की स्मैक सहित तस्कर दबोचा
Dec 26 2021
ग्वालियर। माधौगंज थाना और क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए स्मैक तस्कर के पास से 100 ग्राम स्मैक मिली है। जिसकी बाजार में कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी ने कुबूल किया है कि वह मैनपुरी इटावा से यह माल लेकर आया है। कुछ साल पहले तक यह 100-100 रुपए की पुडिय़ा बेचता था, लेकिन उसके बाद लाखों रुपए की स्मैक तस्करी करने लगा। फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पूछताछ की जा रही है।
क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि माधौगंज क्षेत्र के शीतला कॉलोनी में एक स्मैक तस्कर नशे की बड़ी खेप लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और माधौगंज थाना पुलिस को तस्कर को दबोचने का टॉस्क दिया। जिस पर दो टीमें क्राइम ब्रांच और माधौगंज थाने ने तैयारी कर दबिश दी तो पुलिस को माधौगंज इलाके में सड़क पर देख तस्कर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत करीब दस लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम विनीश पुत्र लक्ष्मीकांत बताया। उससे पूछताछ की तो वह कुछ बता रहा है। वह सिर्फ यूपी से स्मैक लाना बता रहा है और इसके बाद किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहा है। वहीं क्राइम ब्रांच को उसका एक अन्य साथी भी मिला हंै। जिसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि वह स्मैक के नशे का आदी है और तलब पूरी करने इसके के लिए काम करता था।
पकड़े गए तस्कर के बारे मेें पता चला है कि इससे पहले भी वह वर्ष 2019 में स्मैक की खेप के साथ पकड़ा गया था और उसका एक गिरफ्तारी वारंट भी है। दो साल पहले वह 100-100 रुपए की स्मैक की पुडिय़ा बेचा करता था, लेकिन दो साल में उसने नशे का कारोबार खड़ा कर लिया। अब वह लाखों रुपए की स्मैक की तस्करी करने लगा है। अब पुलिस अफसर उससे पूछताछ के बाद उसके स्मैक के कारोबार की लिंक की जानकारी जुटा रहे हंै, जिससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
इस मामले में एसपी अमित सांघी ने बतया कि एक स्मैक तस्कर को क्राइम ब्रांच व माधौगंज थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य जानकारी भी मिलेगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर फंदा कसती जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









