अटल जी के विचारों को आत्मसात कर लोगों की सेवा करें-नितेश जैन

Dec 25 2021

भितरवार। एक सुलझे राजनेता प्रखर वक्ता कवि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के विचारों को आत्मसात कर लोगों की सेवा करें। और उनकी मंशा के अनुरूप शासन की हर योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य करें यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश जैन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर कही। शनिवार को स्थानीय भाजपा मंडल द्वारा नगर एवं ग्राम केंद्र में बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन पर नगर के कमला लॉज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नितेश जैन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल जी के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी ने हमेशा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। और अंतिम छोर के व्यक्ति लाभान्वित करने के लिए योजनाएं संचालित की। उन्होंने हमेशा ही पीडि़त मानव की सेवा का कार्य किया। हम सभी को उनके इन सिद्धांतों को अपनाकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश जैन, नेता सुरेश उपाध्याय, धर्मेंद्र चौधरी, विनोद जैन, कैलाश खटीक, सुरेश कुशवाह, मनोज कुशवाह आदि उपस्थित थे।