केलकर साहब ने हमेशा की गरीबों की चिंता: शेजवलकर

Dec 25 2021

ग्वालियर। केलकर साहब का जुड़ाव आमजन से था वे हमेशा गरीबों के लिए चिंतित रहते थे। यह बात ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय प्रभाकर नारायण केलकर गुरु की पुण्यतिथि के अवसर पर मुखर्जी भवन में भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त की। उन्होंने आगे कहा कि गुरु गरीबों की लड़ाई में कभी भी पीछे नहीं रहते थे। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि केलकर साहब की नगर निगम एवं नगर निगम परिषद में में अहम भूमिका हमेशा रही थी। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट के सचिव वेद्य कृष्ण आचार्य गजेंद्रगड़कर एवं पूर्व पार्षद नरेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय केलकर गुरु को श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरीश मेवाफरोश, मंडल अध्यक्षद्वय सतीश साहू, मनोज मुटाटकर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, मुरारी मित्तल, राजेंद्र दंडोतिया, रमेश सेन, राजेंद्र सिंह कुशवाह, डालचंद वर्मा, पदमा शर्मा, सुमन जादौन, गिरीश इंदापुरकर, राजू केलकर, राजेंद्र जैन एडवोकेट, भालचंद्र विश्वकर्मा, उमेश मिाल, भूपेंद्र जैन राजकुमार, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।