विपक्ष के नेता भी करते थे अटल जी का सम्मान

Dec 25 2021

ग्वालियर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने श्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य कार्यक्रम शिन्दे की छावनी के कमलसिंह का बाग स्थित अटल बिहारी वाजपेयी वाचनालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर थेे। उन्होंने कहा कि अटलजी एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्हें विपक्ष के नेता भी सम्मान देते थे। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। अटल बिहारी वाजपेयी ग्वालियर में ही पले-बढ़े थे। ग्वालियर के प्रति उनके मन में अपार स्नेह था। इस अवसर पर ऊर्जा बीज निगम के अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, कमल माखीजानी, जयप्रकाश राजौरिया, हरीश मेवाफरोस, कनवर मंगलानी, मनोज मुटालकर, राजेश सेंगर आदि मौजूद थे। 
प्रदर्शनी का सांसद ने किया शुभारंभ
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर अटल स्मृति मंत्र द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
झुग्गी वासी बच्चों को फल, मिठाई व टिफिन बांटे
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर एवं क्रिसमस डे पर हम फाउंडेशन शाखा संस्कृति जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश बघेल द्वारा सिटी सेंटर के झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को फल, मिठाइयां, टिफन बॉस, स्कूल ले जाने वाली पानी की बोतल, वितरण की गई। संरक्षक किरण भदोरिया, चेयरमैन अनीता मिश्रा, महामंत्री प्रतिभा दुबे, कोषाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, रश्मि शर्मा, मीना पाल, आस्था सिंह, कमलेश सेन पदाधिकारी उपस्थित थी सभी बहनों ने तुलसी पूजा क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी।
एक शाम अटल जी के नाम आज
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक कवि एवं साहित्यकार भी थे इसलिये उनके जन्म दिन पर 26 दिसंबर रविवार को शाम चार बजे से एक शाम अटल जी के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन जीवाजी विवि के अटल सभागार में होगा। इसमें देश में ख्यातिनाम अभिनेता, लेखक, संगीतकार एवं कवि पीयूष मिश्रा, विष्णु सक्सेना एवं अजहर इकबाल आदि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने कार्यक्रम में जागरूक नागरिकों से शिरकत करने का अनुरोध किया है। उन्होने बताया कि अटल स्मृति मंच द्वारा अटल जी के जन्म दिन पर अनेक रचनात्मक कार्यक्रम कई वर्षो से किए जा रहे है।