शिल्प बाजार मेले में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Dec 24 2021

ग्वालियर। शिल्प बाजार मेले में श्री शारदा विद्यापीठ हाई सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित डांस कंपटीशन में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुय अतिथि के रूप में दिनेश तिवारी उपस्थित थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री एवं शारदा विद्यापीठ स्कूल की संचालिका रेशु राजावत राजावत, इक्वल लेश, जितेंद्र तोमर, प्रदीप रत्नाकर, दीप्ति भदौरिया, कल्याणी चौहान, हेमा परिहार उपस्थित थे।
जज के रूप में गिरजा गर्ग एवं भारतीय सोलंकी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन सुखबीर तोमर द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त पंकज चौधरी द्वारा किया गया। प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह चौहान, गिर्राज सिकरवार, धीरज चौहान, उपस्थित थे।
बच्चों ने डांस प्रतियोगिता के रंगारंग कार्यक्रम मैं एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जिसमें सीनियर ग्रुप में अक्षय परिहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान अनुष्का सोनी ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर रानी तोमर, खुशी राजावत, तृतीय स्थान पर अनु कौरव, लिली कैथल अतिथियों द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान वाले ब'चों को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।