पंजाबी सेवा समिति ने इंदरगंज थाना प्रभारी का किया सम्मान
Dec 24 2021
ग्वालियर। अभी हाल ही में चोरों द्वारा साकेत बिहार में चोरी की नियत से कुछ घरों में घुसकर खलबली मचा देना और बाहर से जतिन जेसवानी की कार उठाकर ले जाने के मामले का खुलासा करने पर इंदरगंज टीआई का पंजाबी सेवा समिति ने सम्मानित किया।
इंदरगंज टीआई मिर्जा आसिफ बैग की सक्रियता एवं परिश्रम से तुरंत ही चोरों को पकड़ लिया गया जिससे पंजाबी सेवा समिति (झंग बिरादरी) के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा के नेतृत्व में पंजाबी समाज एवं साकेत बिहार निवासियों सहित थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बैग के कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुष्यंत साहनी, सत्यपाल बत्रा, मदन मिड्ढा, प्रकाश कुकरेजा, गुंजन बत्रा, निलेश कथूरिया, राजू पंडित आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









