एफपीएआई ने ली उषा आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की बैठक

Dec 24 2021

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया कीग्वालियर ब्रांच द्वारा फूलबाग ब्रांच पर उषा आशा कार्यकर्ताओ की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग संस्था की ब्रांच मैनेजर नीलम दीक्षित के अध्यक्षता में सपन्न की गयी। मीटिंग में दीक्षित द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को नवीन परिवार कल्याण साधनों से अबगत कराया एबं शासन द्वारा दिए गए निर्धारित लक्ष्य पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया साथ ही उन्होंने सभी की रिपोर्टर एबं मासिक गतिविधियों पर चर्चा की एबं संस्था की अन्य गतिविधियों पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में संस्था की कॉउंसलर पूजन शर्मा ने सुरक्षित गर्भपात विषय को विस्तार पूर्वक समझाया। मीटिंग संस्था की चिकित्सक डॉ रंजना पाराशर, आशीष सोनी, रीजा टिटी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में गीता सूर्यवंशी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया.मीटिंग में 50 लोग उपस्थित थे।