रात 11 से सुबह 5 तक नाइट कफ्र्यू लागू पुलिस की बढ़ी टेंशन, युवा एकांत स्थानों पर जश्न मनाने की कर रहे तैयारी
Dec 24 2021
ग्वालियर। मप्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण की गंभीरता को समझते हुए राज्य सरकार ने गुरुवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कफ्र्यू लागू कर दिया है। इस दौरान लोग जरूरी काम से ही घर से निकल सकेंगे। गुरुवार को जनता के नाम संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की है।
इस घोषणा के बाद ग्वालियर जिले में नए साल का जश्न मनाने वालों को निराशा हाथ लगी है। इसका कारण साफ है, शहर में नए साल के जश्न को लेकर होटल और रेस्टोरेंट में तैयारियां अंतिम चरण में चल रही थीं। क्लब और अन्य संगठनों ने जश्न को लेकर बुकिंग भी कर ली थी। अब संकट यह है कि होटल संचालक एडवांस नहीं लौटा रहे हैं।
युवाओं ने अब नए साल की पार्टी मनाने के लिए दोस्तों के घर पर प्लान बनाया है। इधर सबसे बड़ी टेंशन पुलिस की है। कर्यू के बाद भी नया साल शांति और बिना किसी हुड़दंग के निपटें इसके लिए पुलिस ने अभी से ही तैयारी करना शुरू कर दी है।
होटल और रेस्टोरेंट पर निगाह
बताया जाता है कि नए साल की तैयारियों में सभी होटल और रेस्ट्रोरेंट भी जुट गए थे। लेकिन आदेश आने के बाद वह गुपचुप तरीके से जश्न मनाने की जुगत में हैं। पुलिस ने सभी होटल और रेस्ट्रों संचालकों को रात 10 बजे के बाद बंद करने के निर्देश दिए है।
नशा कर सड़क पर निकले तो एफआईआर होगी
नाइट कफ्र्यू का पालन कराने शहर पुलिस रात से एटिव मोड में आ गई है। एसपी ने साफ लहजे में कहा है कि रात को नशा कर वाहन चलाने वालों का अल्कोहल टेस्ट कर हवालात में बंद किया जाए। वहीं उन पर शांति भंग करने की एफआईआर दर्ज की जाए।
एसपी ने दिए सख्ती के आदेश
मुख्यमंत्री के रात 11 से सुबह 5 तक कर्यू लगाने की घोषणा के बाद गत दिवस एसपी ने अधीनस्थों की बैठक लेकर सर्किल के सभी सीएसपी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि रात को कर्यू का हर हाल में पालन कराने सख्ती बरती जाए। जानकारी में सामने आया है कि नए साल से दो दिन पहले सभी मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सादा वर्दी में पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।
एडीशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि नाइट कफ्र्यू का पालन कराने कल रात से ही पुलिस के जवानों को चौराहों पर तैनात किया गया है। नए साल का जश्न घर मना सकते हैं। सड़क पर युवा बाहर निकले तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









