नकली शराब की दो फैक्ट्री पकड़ी, पांच लाख की नकली शराब बरामद- पांच आरोपी लगे हाथ, मास्टर माइण्ड फरार
Dec 24 2021
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच व पुरानी छावनी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक नकली शराब फैक्ट्री बीलपुरा गांव में पकड़ी है। यहां से भारी मात्रा में नकली शराब के साथ ओपी तथा शराब बनाने की मशीन व वारदाना के साथ ही पांच आरोपी भी दबोचे हैं। जबकि मास्टर माइण्ड पुलिस को देखते ही फरार हो गया। पुलिस मास्टर माइण्ड की तलाश में दबिश दे रही है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और शराब खपाने वालों की जानकारी जुटाने में जुट गई है।
एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बीलपुरा गांव में नकली शराब बनाई जा रही है। सूचना पर डीएसपी विजय भदौरिया व रत्नेश तोमर के साथ ही क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता व पुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह, उप निरीक्षक नरेन्द्र सिसौदिया व सतीश यादव के नेतृत्व में दो टीमें क्राइम ब्रांच व पुरानी छावनी की बनाई और बीलपुरा गांव में दबिश दी, यहां पर मोहर सिंह यादव के मकान में अवैध शराब बनाई जा रही थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच को देखते ही शराब बना रहे आरोपी भागने लगे। जिस पर पांच आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। मौके पर पुलिस को करीब पांच सौ लीटर ओपी, 1900 क्वॉर्टर देशी शराब, काफी मात्रा में ढक्कन, रेपर व दो मशीनें बरामद हुई हैं।
हजीरा में भी मिली फैक्ट्री
क्राइम ब्रांच व पुरानी छावनी द्वारा कार्रवाई के बाद जब पूछताछ की तो पता चला कि खाली बोतले हजीरा के इंडस्ट्रियल एरिया में तैयार की जाती है और यहां पर भी शराब बनाई जाती हैं। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची और यहां पर कार्रवाई कर सात हजार खाली बोतलों के साथ ही ओपी और अन्य सामग्री बरामद की है।
पकड़े गए शराब माफिया के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम मोहर सिंह यादव, आकाश यादव, सरनाम यादव, रिक्की चौहान और आकाश तोमर बताए हैं। साथ ही बताया कि भागने वाले आरोपी का नाम अनिल शर्मा है और वह ही इस रैकेट का मास्टर माइण्ड है।
टीआई सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि पांच दिन से शराब फैक्ट्री की सूचना मिल रही थी और सूचना के बाद से ही एसआई रविन्द्र सिंह कुशवाह, एएसआई विनोद छारी व क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। पांच दिन की मशक्कत के बाद हाथ आए हैं।
ऑर्डर पर पहुंचाते थे शराब
पड़ताल में पता चला है कि पकड़े गए शराब तस्कर ऑर्डर पर शराब की सप्लाई पहुंचाते थे, अब क्राइम ब्रांच पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर उन लोगों का पता लगा रही है जो यहां पर आर्डर देकर शराब बनवाते थे। रात 12 बजे यह ऑपरेशन शुरू हुआ जो सुबह पांच बजे तक दो स्थानों पर कार्रवाई कर पूरा हुआ। अब क्राइम ब्रांच की टीम फरार आरोपी अनिल शर्मा की तलाश में दबिश दे रही है।
एसपी अमित सांघी ने बताया कि क्राइम ब्रांच द्वारा दो शराब फैक्ट्री पकड़ी है और पांच आरोपियों को दबोचने के साथ ही पांच लाख रुपए के लगभग शराब बनाने का सामान व भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद कुछ और आरोपी हाथ आ सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









